सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में भी घटा पेट्रोल-डीजल पर VAT, इन राज्यों ने टैक्स घटाकर दी राहत
- फिर महंगी हुई CNG, 6 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, जानिए क्या हैं नए रेट
- बड़ी खबर, चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 7 दिनों के लिए बंद
- 3.5 रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, पूरे देश में 1000 रुपए पार
- UPI के जरिए ATM से निकालें पैसे, जानिए प्रोसेस
NHA ने लांच किया आभा ऐप, जानिए क्या है इसमें खास?
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने अपनी आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना के तहत आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट मोबाइल ऐप्लिकेशन का नया संस्करण जारी किया है।
आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट यानी आभा ऐप गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध है और इसे 4 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह ऐप पहले एनडीएचएम हेल्थ रिकॉर्ड्स ऐप के नाम से जाता था।
नए सिरे से डिजाइन किए गए आभा ऐप में एक नया यूजर इंटरफेस (यूआई) और अतिरिक्त विशेषताएं शामिल की गई हैं, जिससे उपयोगकर्ता अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को कभी भी और कहीं पर भी देख सकते हैं। ऐप के मौजूदा उपयोगकर्ता भी पिछले संस्करण को नवीनतम संस्करण में अपडेट कर सकते हैं।
इस मोबाइल ऐप पर यूजर आसानी से याद रखा जाने वाला यूजर नेम बना सकते हैं, जिसे 14 अंकों वाले आभा नंबर से जोड़ा जा सकता है।
यह ऐप उपयोगकर्ता को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) स्वास्थ्य अनुपालन सुविधा में दर्ज अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को जोड़ने की सुविधा देता है, जिससे वह संबंधित डेटा को अपने स्मार्टफोन पर देख सकता है। इसके अलावा ऐप में कई अन्य विशेषताएं भी हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने कहा कि आभा ऐप नागरिकों को उनके लंबे स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सहेजने की सुविधा देने वाला जरिया होगा। वे कुछ संकेड में ही ऐप की मदद से अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को देख पाएंगे। यह ऐप लोगों को उनके स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को एक ही मंच पर सुरक्षित रखने और किसी के भी साथ साझा करने में सक्षम बनाएगा।
