शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. Google Translate convert text from images on the web
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (13:21 IST)

गूगल ने लॉन्च किया नया फीचर, ट्रांसलेट हो सकेगा इमेज पर लिखा टेक्स्ट

गूगल ने लॉन्च किया नया फीचर, ट्रांसलेट हो सकेगा इमेज पर लिखा टेक्स्ट - Google Translate convert text from images on the web
गूगल ट्रांसलेट के इस अपडेटेड फीचर की मदद से अब कोई भी व्यक्ति फोटो में लिखे टेक्स्ट को ट्रांसलेट कर सकता है। गूगल ट्रांसलेट पर अब एक 'Image Tab' मौजूद है। इस इमेज टेब पर जाकर इमेज को अपलोड करते ही यह टूल लैंग्वेज को पहचानकर उसे आपकी मनचाही भाषा में इसे ट्रांसलेट कर देगा।
 
यूजर्स 130 भाषाओं में इसका अनुवाद कर सकते हैं। यदि आप पूरे फोटो के टेक्स्ट का ट्रांसलेशन नहीं चाहते तो फोटो के चुनिंदा भागों का चयन कर केवल उतने ही हिस्से का ट्रांसलेशन भी कर सकते हैं। 
 
ट्रांसलेशन की एक्यूरेसी टेक्स्ट की स्पष्‍टता पर निर्भर करती है। फोटो पर टेक्स्ट जितना स्पष्‍ट होगा उसका ट्रांसलेशन भी उतना बेहतर होगा। बारिक, अस्पष्ट और स्टाइलाइज्ड टेक्स्ट का ट्रांसलेशन सटिक नहीं होगा।
 
ट्रांसलेशन के अलावा अब आप 'Show Original' टेब का इस्तेमाल कर साइड-बाय-साइड कंपेरिजन भी देख पाएंगे।‍ इतना ही नहीं आप ट्रांसलेटेड इमेज को डाउनलोड कर सकते हैं। इतना ही नहीं ट्रांसलेटेड टेक्स्ट को कॉपी भी किया जा सकता है। 
 
इससे पहले Google Lens की मदद से मोबाइल पर टेक्स्ट ट्रांसलेट हो जाया करता था। हालांकि यह फीचर केवल मोबाइल यूजर्स के लिए ही उपलब्ध था। इस फीचर में भी Google Lens की तरह ही AR ट्रांसलेट टक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। 
ये भी पढ़ें
शरीर में धंसी थीं 17 गोलियां, फिर भी ग्रेनेड फेंक पाकिस्‍तानियों को उतारा मौत के घाट, योगेंद्र यादव की कहानी सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे