1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. Bank account nominees to be increased to 4 what is new rule

Bank खाते में अब कर सकेंगे 4 नॉमिनी, जानिए क्या है सरकार का नया Rule

What is a nominee in a bank account
bank Nominee rule : अब बैंक खाते में नॉमिनी को लेकर केंद्र सरकार बड़ा बदलाव करने जा जा रही है। अब बैंक खाते में 1 की बजाय 4 नॉमिनी हो सकेंगे। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। हालांकि इस नियम को अभी लागू नहीं किया गया है। पहले बिना नॉमिनी के खाता खुलवाया जा सकता था। लेकिन RBI ने खाता खुलवाते समय ही नॉमिनी नाम भरने को अनिवार्य किया है।
 
अभी क्या है नियम : वर्तमान में बैंक खाता खुलवाते समय एक नॉमिनी का नाम दर्ज करना ऑप्शनल हो सकता है। इस नियम से खाताधारक की मौत के बाद उनके नॉमिनी को पैसा मुहैया दर्ज करवाना है। फिलहाल सिर्फ एक ही व्यक्ति का नाम आप नॉमिनी के लिए डाल सकते हैं।
क्या होगा फायदा : वैसे तो एक नॉमिनी से फायदा हो सकता है। लेकिन कई बार हालात विपरीत हो सकते हैं। जैसे पति ने पत्नी को या पत्नी ने पति ने सिर्फ अपने पति को नॉमिनी बनाया है तो किसी भी दुर्घटना में दोनों की मौत हो जाने की परिस्थिति में कोई क्लेम करने वाला नहीं रहेगा। ऐसे में उन पैसों का कोई वारिस नहीं होगा। एक से ज्यादा नॉमिनी होंगे तो ऐसा नहीं होगा।
 
दो तरह का नॉमिनेशन होता है 
 
क्रमिक नामांकन : इसमें पहले नंबर, दूसरे नंबर तरह से नॉमिनेशन दिए जाते हैं। इसमें दावे का पहले हक क्रमानुसार रहता है। अगर पहले व्यक्ति दावा नहीं करता तो, दूसरे नंबर के व्यक्ति को मौका मिलता है।
 
मल्टीपल नॉमिनेशन : इसमें जितने लोगों को नॉमिनी बनाया जाता है, उसमें सभी को बराबर हिस्सा मिलता है। इसमें कोई भी नॉमिनी आकर अपने दावे की रकम हासिल कर सकता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
विनेश का जज्बा किसी भी पदक से ज्यादा चमकता है: नीता अंबानी