• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Neeta Ambani renders her support to bowed out Vinesh Phogat
Written By WD Sports Desk
Last Modified: बुधवार, 7 अगस्त 2024 (18:20 IST)

विनेश का जज्बा किसी भी पदक से ज्यादा चमकता है: नीता अंबानी

विनेश का जज्बा किसी भी पदक से ज्यादा चमकता है: नीता अंबानी - Neeta Ambani renders her support to bowed out Vinesh Phogat
रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष नीता अंबानी ने महिला पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा वर्ग में कुछ अधिक वजन पाये जाने पर अयोग्य घोषित किये जाने पर उनके प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि आपका जज्बा किसी भी पदक से ज्यादा चमकता है।

श्रीमती अंबानी ने कहा, “आज पूरा देश विनेश के दर्द और दिल टूटने को साझा करता है। वह एक चैंपियन फाइटर है और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह और भी मजबूत होकर वापस आएगी। उसने बार-बार दिखाया है कि उसकी ताकत न केवल उसकी अविश्वसनीय जीत में है बल्कि प्रतिकूल परिस्थितियों से उभरने की उसकी क्षमता में भी है। विनेश, आप आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा हैं, खासकर युवा लड़कियों और उनके माता-पिता के लिए जो उन्हें सपनों और दृढ़ता की शक्ति दिखाती हैं। आपका जज्बा किसी भी पदक से ज्यादा चमकता है। हम सब आपके साथ हैं।”(एजेंसी)
ये भी पढ़ें
केन्या की खिलाड़ी को अयोग्य होने के बाद भी मिला था Silver Medal, फिर विनेश को क्यों नहीं मिला मौका?