• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bhagwant Man smells rat in Vinesh Phogat oust from Paris Olympics
Written By WD Sports Desk
Last Modified: बुधवार, 7 अगस्त 2024 (16:47 IST)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लगाया आरोप, विनेश फोगाट हुई हैं साजिश का शिकार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा में विनेश फोगाट के घर पहुंचे

Bhagwant Mann
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को महिला पहलवान विनेश फोगाट के परिवार से मुलाकात की।मान एक रैली को संबोधित करने के लिए चरखी दादरी में थे। उन्होंने फोगाट के परिवार के सदस्यों से उनके आवास पर मुलाकात की।

विनेश फोगाट को एक स्तब्ध करने वाले घटनाक्रम में महिलाओं की 50 किलो कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन अधिक पाए जाने के कारण बुधवार को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

विनेश ने ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था। सुबह तक उनका कम से कम रजत पदक पक्का लग रहा था लेकिन अब वह बिना किसी पदक के लौटेंगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के चाचा महावीर फोगाट से मुलाकात की। मान ने कहा, '100-50 ग्राम के तो बाल ही थे, वही कटवा देते...कोच और फिजियोथेरेपिस्ट लाखों रुपये लेते हैं। क्या वो वहां छुट्टियां मनाने गए हैं?'

भगवंत मान ने यह भी आरोप लगाया कि विनेश फोगाट के लिए जब सरकार को काम करना चाहिए था तब किया नहीं और जब नतीजा विनेश के खिलाफ आ गया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैंपियन हो कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। मान ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री अगर इतने सक्षम हैं कि यूक्रेन और रूस के बीच में युद्ध रुकवा दें तो अपने खिलाड़ियों का समर्थन क्यों नहीं करते।

इसके अलावा उन्होंने ओलंपिक कमेटी को आड़े हाथों लेकर न्यूज चैनलों को बाईट दी कि ऐसी व्यवस्था तो गली क्रिकेट में भी नहीं होती। उनका अगर वजन बढ़ गया था तो उनको पहले ही क्यों नहीं चेताया गया। मान ने खुद को एक खेल प्रेमी बताकर दुख प्रकट किया।