गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अमेरिकी चुनाव
  4. Kamala Harris will be first woman vice president of USA
Written By
Last Modified: रविवार, 8 नवंबर 2020 (07:14 IST)

कमला हैरिस ने रचा इतिहास, बनेंगी अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति

कमला हैरिस ने रचा इतिहास, बनेंगी अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति - Kamala Harris will be first woman vice president of USA
वाशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन का अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुने जाने के बाद भारतीय मूल की कमला हैरिस का उपराष्ट्रपति बनना तय हो गया है। वे अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रही हैं।
 
अमेरिकी मीडिया संस्थान सीएनन, एनबीए ब्रॉडक्रॉस्टर और एपी न्यूज एजेंसी ने बिडेन के 270 इलोक्टोरल वोट्स के जादुई आंकड़े को छूने पर मुहर लगाई है।
 
इसी के साथ ही 56 वर्षीय हैरिस ऐसा करने वाली पहली महिला, पहली अश्वेत अमेरिकी और पहली एशियाई अमेरिकी बन गई हैं। अमेरिका के 200 से अधिक लंबे लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार हो रहा कि कोई महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रही है।
 
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भारतीय मूल की कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति बनने की बधाई । उन्होंने लिखा, ‘कमला हैरिस आपको शुभकामनाएं। आपकी सफलता प्रेरणा देने वाली है। यह न केवल आपकी चिट्टियों के लिए, बल्कि सभी भारतीय-अमेरिकियों के लिए गौरवशाली क्षण है। मुझे उम्मीद है कि आपके नेतृत्व और सहयोग से भारत-अमेरिका संबंध नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे।‘
 
 
ये भी पढ़ें
जो बिडेन ने 7 साल पहले किया था बड़ा खुलासा, जानिए क्या है उनका भारत से कनेक्शन