1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अमेरिकी चुनाव
  4. Joe Biden India connection

जो बिडेन ने 7 साल पहले किया था बड़ा खुलासा, जानिए क्या है उनका भारत से कनेक्शन

US President
वॉशिगटन। डोनाल्ड ट्रंप को कड़े मुकाबले में हराकर जो बिडेन अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। वे जनवरी में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। 2013 में अमेरिकी उपराष्ट्रपति के रूप में भारत आए बिडेन ने अपने भारत कनेक्शन का खुलासा किया था।

उन्होंने मुंबई में एक भाषण देते हुए कहा था कि वर्ष 1972 में जब वह पहली बार सीनेट के सदस्य बने थे तो उन्हें मुंबई में रह रहे एक बिडेन का पत्र मिला था। इसमें दावा किया गया था कि उनके पूर्वज 18वीं सदी में ईस्ट इंडिया कंपनी में कैप्टन थे।

2015 में एक बार फिर उन्होंने कहा था कि कमला हैरिस की तरह ही बिडेन का संबंध भी चेन्नई से है। वह जॉर्ज बिडेन के वंशज हैं, जो ईस्ट इंडिया कंपनी में कैप्टन थे। सेवानिवृत्ति के बाद जॉर्ज बिडेन ने भारत में रहने का फैसला किया था और यहां एक भारतीय महिला से विवाह किया था।

उन्होंने यह भी बताया कि मुंबई में तब इस सरनेम के 5 लोग थे जिसके बारे में एक पत्रकार ने उन्हें जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि वह भारत में भी चुनाव लड़ सकते हैं।
अगला लेख
कमला हैरिस ने रचा इतिहास, बनेंगी अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति