Daily Horoscope
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. World record in Kanpur Dehat

विश्व रिकॉर्ड में कानपुर देहात का नाम दर्ज!

Kanpur Dehat
लखनऊ। उत्तरप्रदेश का नाम कीर्तिमान बनाने में वैसे भी आता रहता है लेकिन उत्तरप्रदेश के कानपुर देहात ने अपना नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कर उत्तरप्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। आज हर तरफ सिर्फ उत्तरप्रदेश के इस कीर्तिमान को लेकर बात हो रही है।
 
चाहे वह भारत की मीडिया हो या फिर बाहर की, सभी पर सिर्फ कानपुर देहात के इस कारनामे की चर्चा हो रही है और ऐसा होना लाजमी भी है, क्योंकि कानपुर देहात कोई छोटा-मोटा नहीं है। विश्व रिकॉर्ड में कानपुर देहात ने अपना नाम दर्ज कराया है। आइए बताते हैं वह कौन-सा कारनामा है जिसे कर कानपुर देहात आज चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी जिले मतदाता को जागरूक करने का काम अपने-अपने ढंग से कर रहे हैं। उसी के मद्देनजर कानपुर देहात के जिला प्रशासन ने 'मतदाता जागरूकता प्रोग्राम' के तहत मतदाताओं को जागरूक किया। इस पर कानपुर देहात की जनता ने इसे सार्थक करते हुए 3 किलोमीटर लंबा बैनर बनाया। 3,793 लोग इसे सहयोग करते हुए जैसे ही पैदल चले, वैसे ही कानपुर देहात की चर्चा देश-विदेश में होने लगी और कानपुर देहात ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया।
 
जिला प्रशासन के इस कार्यक्रम को देखने पहुंचे 'गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड' के जज स्वनिल डांगरीकर ने प्रशासन की तारीफ करते हुए कानपुर देहात के जिलाधिकारी समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों को गिनीज बुक का सर्टिफिकेट देते हुए उनकी हिम्मत की दाद दी और तारीफ की।
 
इस कार्यक्रम के नोडल अफसर एडीएम वित्त एवं राजस्व अमरपाल सिंह ने फोन पर बताया कि संयुक्त अरब अमीरात में वर्ष 2014 में 2,139 लोगों ने 'मोस्ट पीपुल कैरिग ए बैनर' का रिकॉर्ड बनाया था जिसको तोड़ने की जिला प्रशासन ने ठान रखी थी। उसी के तहत जिला प्रशासन के लोगों ने कानपुर देहात की जनता को जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की और इस प्रोग्राम को करने के लिए संख्याबल तैयार किया।
 
इस कार्यक्रम को देखने के लिए मुंबई से आए गिनीज बुक के जज स्वनिल डांगरीकर की देखरेख में बैनर को 3,793 लोगों ने मिलकर पकड़ा और अकबरपुर माती मार्ग पर 100 मीटर की दूरी तय की। इस कार्यक्रम ने संयुक्त अरब अमीरात का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया जिससे आज कानपुर देहात की जनता में बहुत खुशी है और ऐसा होना लाजमी है, क्योंकि जनता के साथ को लेकर हम लोगों ने विश्व रिकॉर्ड कायम किया है
ये भी पढ़ें
भारी पड़ा भ्रष्टाचार, सैमसंग प्रमुख ली जेई गिरफ्तार