sundarkand
Wed, 30 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Uttar Pradesh Assembly Election 2017, Voting

यूपी चुनाव : क्या कहता है मतदाता का मिजाज़ (वीडियो)

Uttar Pradesh Assembly Election 2017
उत्तर प्रदेश में 73 सीटों के लिए पहले दौर का मतदान संपन्न हो चुका है। मतदान को लेकर लोगों में जो उत्साह नजर आया, वह देखते ही बनता था। हालांकि मुख्‍य मुकाबला लोग भाजपा और समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के गठबंधन के बीच ही मान रहे हैं। वे मायावती की बहुजन समाज पार्टी को मुकाबले में नहीं मान रहे हैं। 
व्हील चेयर पर मतदान के लिए पहुंची एक महिला का उत्साह तो देखते ही बनता था। उन्होंने बताया कि वे सिंगापुर से मतदान के लिए आई हैं। हालांकि जब उनसे चुनाव परिणाम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अच्छा ही होगा। एक अन्य महिला ने राज्य में महिलाओं की स्थिति में सुधार की वकालत की वहीं कानून और व्यवस्था को भी बड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर भी बढ़ने चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि राज्य में बदलाव हो। 
एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि नोएडा में तो भाजपा और समाजवादी पार्टी का ही प्रचार ज्यादा दिखाई दे रहा है। यहां बसपा का कोई खास असर नहीं है। एक रिटायर्ड फौजी ने कहा कि माहौल तो भाजपा और मोदी के पक्ष में ही है। अखिलेशजी खुद को साबित नहीं कर पाए। जहां तक कांग्रेस से गठबंधन का प्रश्न है तो राहुल गांधी हर जगह डूबते हुए ही नजर आ रहे हैं।