Narak Chaturdashi
Tue, 10 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Uttar Pradesh Assembly Election 2017, Notbandi

यूपी चुनाव पर नोटबंदी का असर (वीडियो)

Uttar Pradesh Assembly Election 2017
उत्तरप्रदेश में इस बार नोटबंदी के साये में चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में अखिलेश यादव सरकार के पांच साल के कार्यकाल पर तो मतदाता अपनी राय जाहिर करेंगे ही, मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर भी अपनी मोहर लगाएंगे। 
हालांकि ज्यादातर लोग मानते हैं कि केन्द्र सरकार का नोटबंदी का फैसला सही था, जिसका उसे चुनाव में फायदा भी मिल सकता है। लेकिन वे यह भी  मानते हैं कि नोटबंदी का क्रियान्वयन और उसकी योजना जिस तरह से बनाई गई थी, वह सही नहीं थी। 
मतदाताओं की राय जानने के बाद अनुमान लगाया जा सकता है कि मोदी सरकार की नोटबंदी का फायदा उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिल सकता है। हालांकि विपक्ष शुरू दिन से ही केन्द्र सरकार के इस फैसले का विरोध करता रहा है।