Daily Horoscope
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. UP Assembly Election 2017, Swati Singh

बसपा प्रकरण ने मेरी दिशा बदल दी : स्वाति सिंह (वीडियो)

UP Assembly Election 2017
लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार स्वाति सिंह दयाशंकरसिंह की पत्नी हैं। वे उस समय सुर्खियों में आईं जब दयाशंकर ने बसपा मुखिया मायावती पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद स्वाति के घर पर भी बसपा का प्रदर्शन हुआ और उन्हें भी आपत्तिजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद जिस तरह से उन्होंने परिस्थितियों का मुकाबला किया, वे रातोंरात सुर्खियों में आ गईं। उन दिनों इन्होंने जो सुर्खियां बटोरी थीं, उसका परिणाम है कि वे भाजपा की उम्मीदवार हैं। 
विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य कर चुकीं उच्च शिक्षित स्वाति ने वेबदुनिया से खास बातचीत में कहा कि इस बार करिश्मा होने जा रहा है और राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। बसपा विवाद का उल्लेख करते हुए जब उनसे पूछा गया कि क्या यह प्रतिशोध की लड़ाई है, तो स्वाति ने कहा कि नहीं, मेरी लड़ाई महिलाओं के मान-सम्मान की लड़ाई है। भाजपा ने मुझे एक मंच उपलब्ध करवाया है, इसके लिए मैं पार्टी की शुक्रगुजार हूं। 
 
स्कूटी पर चलने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मैं स्कूटी पर किसी लाभ के लिए नहीं जाती बल्कि इसलिए जाती हूं ताकि मैं गांव, गली और घरों में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकूं। सरोजनी नगर में लाखों लोग स्वाति सिंह बनकर काम कर रहे हैं। बसपा से विवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब भी कोई बच्चे के बारे में बोलेगा तो हर मां इसी तरह सामने आएगी और आना भी चाहिए। बच्चे की ढाल मां नहीं बनेगी तो और कौन बनेगा। वे मानती हैं कि पढ़ी-लिखी महिलाओं को सक्रिय राजनीति में आना चाहिए।
ये भी पढ़ें
सोना लुढ़का, चांदी की चमक बढ़ी