dharma sangrah
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Rajnath attacks Akhilesh Yadav

अखिलेश ने मुलायम के अरमानों पर पानी फेरा : राजनाथ

Rajnath
कानपुर। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चार महीने पहले ही खाट सभा करके खाट पकड़ ली और अब उस साइकिल पर बैठ गए जिसे मुलायम ने पंचर कर दी है। मुलायम सिंह कहते हैं कि जिस सपा को जिंदगी भर कांग्रेस का विरोध करके खड़ा किया उस पर हमारे ही बेटे ने पानी फेर दिया।
 
राजनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का 14 साल का वनवास खत्म होगा और वह फिर से सत्ता में आएगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार की शाम भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में कानपुर में चुनाव प्रचार करने आए थे। 
 
उन्होंने कहा, 'मैंने सुना था कि राहुल गांधी ने खाट सभा की थी। खाट तो सोने के लिए होती है न कि खाट सभा करने के लिए। इसका मतलब यह है कि उन्होंने पहले ही खाट पकड़ ली और ऐसी साइकिल पर सवार हो गए जो पहले से ही पंक्चर है।'(भाषा)