Narak Chaturdashi
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Prime Minister Narendra Modi, Azam Khan

प्रधानमंत्री वाराणसी में नुक्कड़ नेता की तरह प्रचार कर रहे : आजम खान

Prime Minister Narendra Modi
रामपुर (उत्तरप्रदेश)। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि वह वाराणसी में ऐसे प्रचार कर रहे हैं जैसे कि वे ‘नुक्कड़ नेता’ हों और वे वस्तुत: शहर को देश की राजधानी में तब्दील करने में लगे हैं।
प्रधानमंत्री के अपने निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो करने के 1 दिन बाद उत्तरप्रदेश के मंत्री ने आरोप लगाया कि समूची केंद्र सरकार शहर में स्थानांतरित हो गई है और वाराणसी वस्तुत: देश की राजधानी में बदल गई है।
 
प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने के लिए चर्चित खान ने शनिवार रात यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नुक्कड़ नेता की तरह वाराणसी में डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि फिर भी भाजपा को वहां 1 सीट भी नहीं मिलेगी और पार्टी के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी अगर वह अपने उम्मीदवारों की जमानत राशि बचा ले। 
 
भाजपा प्रमुख अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी के शीर्ष नेता और कई केंद्रीय मंत्री उत्तरप्रदेश चुनावों के अंतिम चरण में पार्टी के प्रचार के लिए शहर में अभियान चला रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए जमा भीड़ पर खान ने कहा कि मोदीजी के रोड शो में 400 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी थी और यह कुछ देर के लिए था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शुरुआत में लोग मोदी पर फूल बरसाते थे लेकिन बाद में भीड़ पर फूल फेंकते देखे गए। 
 
प्रधानमंत्री की तरफ से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काम को कारनामा बताने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आप ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी देखिए और आपको पता चल जाएगा कारनामा अच्छे कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
वाहन बीमा का प्रीमियम 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव