Hanuman Chalisa
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Congress, Akhilesh Singh

कांग्रेस नेता ने कहा- गांधीजी ने नहीं दिलाई आजादी

Congress
रायबरेली। रायबरेली जिले की सदर विधानसभा सीट से जिले के वरिष्ठ व बाहुबली कांग्रेस नेता अखिलेशसिंह जिसकी जिले में तूती बोलती है। वे लगातार यहां से विधायक होते रहे हैं, किंतु इस वे चुनाव नहीं लड़ रहे है किंतु फिर भी उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
इस बार जिले की सदर विधानसभा से अपनी बेटी अदिति सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा रहे हैं।

बाहुबली नेता अखिलेशसिंह के विवादित बयान देते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी नहीं दिलवाई।

उन्होंने कहा कि मैं बाहुबली हूं बाहुबली रहूंगा। अहिंसा के मार्ग से देश को क्या मिला। 
 
शिवकुमार सिंह सपा से निष्कासित : सुल्तानपुर जिले की मुस्लिम बाहुल्य इसौली विधानसभा में सपा के टिकट के दावेदार सुल्तानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा सिंह के पति शिव कुमार सिंह को पार्टी से टिकट न मिलने पर पार्टी से बगावत कर निर्दलीय ही चुनाव मैदान में पार्टी प्रत्याशी का विरोध करते हुए ताल ठोंक दी है, जिसके चलते समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष सहित उनके पति दोनों लोगो को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।