1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Kapil Sharma, Sunil Grover, News Show

इस महीने से शुरू होगा कपिल शर्मा का नया शो

कपिल शर्मा
कपिल शर्मा ने पूरी तैयारी कर ली है अपना नया शो लाने की। वे तमाम विवादों से छुटकारा पाकर एक नई शुरुआत करना चाहते हैं ताकि लोग उनके बारे में कड़वी बातें भूल जाएं। 
 
कपिल शर्मा का शो काफी बदलाव लिए होगा। इस बार हंसाने के लिए नए नुस्खे आजमाए जाएंगे। कुछ किरदार पुराने शो से भी लिए जाएंगे जो बेहद प्रसिद्ध हुए थे। 
 
सुनील ग्रोवर इस नए शो में नजर नहीं आएंगे। सभी को पता है कि जमीन से हजारों फीट ऊपर कपिल और सुनील का पंगा हुआ था और इसके बाद कपिल की लोकप्रियता काफी गिर गई थी। 
 
सुनील को मना कर शो में लाने की काफी कोशिश कपिल ने की थीं, लेकिन सुनील नहीं माने। अब कपिल भी सुनील के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। 
 
यह शो फरवरी से शुरू होगा और सोनी चैनल पर ही इसका प्रसारण होगा। कपिल के शो को मिस कर रहे फैंस के लिए यह खबर राहत भरी साबित होगी। 
अगला लेख
शिल्पा शिंदे के साथ हैं सलमान खान