1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ananya Pandey, Le Bal Event, Chunky Pandey

अनन्या पांडे ने पेरिस में ले बाल में अपनी शानदार शुरुआत की

अनन्या पांडे
चंकी पांडे की खूबसूरत बेटी अनन्या पांडे ने फिलहाल बॉलीवुड में एंट्री नहीं ली है लेकिन उनके चर्चे अभी से बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि वे स्टुडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आ सकती हैं। 


 
अनन्या और उनके कज़िन अहान पांडे के सोशल मीडिया पर अभी से लाखों फॉलोअर्स हैं। वैसे तो अभी वे पढ़ाई ही पूरी कर रहे हैं। हाल ही में अनन्या ने पेरिस के ले बाल में अपना डेब्यु किया है। 
ले बाल पेरिस का ऐसा इवेंट है जो दुनियाभर के एलिट बैकग्राउंड की 25 लड़कियों को ग्रांड बॉल डेब्यु के लिए सिलेक्ट करता है। इस बार पेरिस में यह 25वां एनुअल बाल देस डेब्युटेंट्स हो रहा है। 
इस साल 19 साल की अनन्या उन 25 लड़कियों में से एक हैं। इनके अलावा हॉलीवुड हस्ती रीज़ विदरस्पून की 18 साल की बेटी अवा फिलिप और जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी भी शामिल हैं। 
ग्रांड इवेंट के लिए अनन्या ने जीन पॉल का एक ऑफ-शोल्डर ब्लू गाउन पहना था। पायल न्युयॉर्क की शानदार ज्वेलरी और क्रिस टियान लौबोटिन की हील्स के साथ उन्होंने अपनी ड्रेस पेयर की। अनन्या ने एरेनबर्ग के प्रिंस फिलिप के साथ एक शानदार डांस भी किया। 
अगला लेख
ज़हीर खान- सागरिका घाटगे वेडिंग रिसेप्शन के फोटो