1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Big Boss 11, Winner, BB11, Shilpa Shinde, Ashutosh Shinde

शिल्पा शिंदे के लिए घर पर रखे हैं कई सरप्राइज़

बिग बॉस 11
बिग बॉस में सीज़न 11 का खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के परिवार और फैंस सभी बहुत खुश हैं। अपनी खुशी को बयां करते हुए शिल्पा के भाई आशुतोष शिंदे का कहना है कि बिग बॉस के घर में उनकी पोज़िशन देखकर उन्हें उनकी बहन पर गर्व है। शिल्पा सभी के लिए इंस्पिरेशन हैं। शिल्पा ने सभी का दिल जीता है जिससे वे खुश हैं। उन्होंने भारतीय टेलीविजन के सबसे बड़े रिएलिटी शो में आगे आने वाले कंटेस्टेंट्स के लिए नया बैंचमार्क स्थापित किया है। 
 
शिल्पा का घर में सबसे ज़्यादा विवाद हिना खान और विकास गुप्ता से रहा है और यही दोनों इनके साथ फिनाले में भी थे। इस पर उनके भाई का कहना है कि कभी-कभी घर में कुछ लोगों से दोस्ती निभा पाना मुश्किल होता है। ऐसा नहीं है कि वे दोस्त नहीं हैं, लेकिन वे अच्छी तरह से दोस्ती नहीं निभा पाते। 
 
शिल्पा बहुत इमोशनल हैं, लेकिन वह अपनी भावनाएं दर्शाती नहीं हैं और देखने वाले को लगता है कि वे इमोशनलेस हैं। वो उन लोगों में से हैं जो अपनी भावनाएं खुद के अंदर ही रखती हैं और जल्दी बाहर नहीं आने देतीं। लोगों ने उन्हें टीवी पर देखा है और उन्हें समझा है। 
 
भाई आशुतोष ने शिल्पा की तारीफ करते हुए बताया कि मुझे शो में शिल्पा के धैर्य, निस्वार्थ भाव और आत्मविश्वास पर गर्व हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि शिल्पा जब घर आएगी तो उन्होंने उनके लिए बहुत से सरप्राइज़ रखे हैं। आई यानी उनकी मां उनके लिए उनकी फेवरेट डिशेज़ भी बनाएंगी। इसके अलावा उन्होंने एक हॉलीडे भी प्लान किया है जिसकी शिल्पा को बहुत ज़्यादा ज़रूरत है। 
अगला लेख
विराट कोहली ने शाहरुख को पीछे छोड़ा