मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (3 अप्रैल)
हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 3 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।
WD WD |
कूली (एक्शन): जाफर अपने गांव की सलमा को बाढ़ से बचाता है और अपने घर ले आता है। मगर वह अपनी याददाश्त भूल जाती है। सलमा का बेटा सनी बड़ा होकर जाफर के काले कारनामे उजागर करता है।
कलाकार: अमिताभ बच्चन, वहीदा रहमान निर्देशक: मनमोहन देसाई
ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
डॉन 2 (एक्शन): एशिया में आतंक का अधिपत्य जमाने के बाद डॉन अब यूरोप की तरफ अपना रूख करता है। यूरोप में डॉन बर्लिन अंडरवर्ल्ड और पुलिस के बीच फंस जाता है। अब खुद को बचाने के लिए उसे झूठ और फरेब का सहारा लेता पड़ता है।
कलाकार: शाहरूख खान, प्रियंका चोपड़ा, बोमन ईरानी निर्देशक: फरहान अख्तर
स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
वांटेड (एक्शन): एक बहुत अच्छा शूटर पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच फंस जाता है। पुलिस उसे पकड़ना चाहती है और गैंगस्टर उसे मारना चाहते हैं क्योंकि वो उनके बारे में बहुत कुछ जानता है।
कलाकार: सलमान खान, आयशा टाकिया, विनोद खन्ना निर्देशक: प्रभु देवा
स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
मैं हूं ना (ड्रामा): एक आर्मी अफसर अपने परिवार को एक करने की पिता की इच्छा और जनरल की बेटी की सुरक्षा के मिशन पर जाता है। अफसर एक स्टूडेंट बनकर कॉलेज में दाखिला ले लेता है। मगर कुछ घटनाओं की वजह से उसकी असली पहचान सामने आ जाती है।
कलाकार: शाहरूख खान, जायद खान, अमृता राव निर्देशक: फराह खान
फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
गायब (ड्रामा): अपनी जिंदगी से परेशान एक आदमी विष्णु भगवान से खुद को गायब कर देने की दुआ मांगता रहता है। उसकी जिंदगी बदल जाती है जब यह दुआ कुबूल हो जाती है।
कलाकार: तुषार कपूर, अंतरा माली निर्देशक: प्रवल रमन

