1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (21 मई)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (21 मई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 21 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
मुझसे शादी करोगी (कॉमेडी): समीर, एक गुस्सैल लड़का अपने गुस्सा होने की आदत की वजह से गोआ चला जाता है और रानी से प्यार करने लगता है। परंतु उसका रूममेट सनी उनके प्यार के बीच में आ जाता है। क्या समीर कभी अपने प्यार को हासिल कर पाएगा?
कलाकार: प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, अक्षय कुमार निर्देशक: डेविड धवन

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
हैट्रीक (कॉमेडी): जहां पूरे देश में क्रिकेट एक बुखार की तरह है। वहीं डॉ. सत्यजीत इस खेल से बेहद नफरत करते हैं। वे अपनी पत्नी और बच्चों को क्रिकेट से दूर रखना चाहते हैं। क्या वे ऎसा कर पाएंगे?
कलाकार: परेश रावल, नाना पाटेकर, रिमी सेन निर्देशक: मिलन लुथरिया

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
दुश्मनों का दुश्मन (एक्शन): चन्द्रा एक नेता की बेटी से प्यार करने लगता है। परंतु वो इन दोनों की शादी के खिलाफ है। चन्द्रा पर हमला हो जाता है और लड़की की शादी कहीं और तय कर दी जाती है। शादी से पहले ही लड़की का अपहरण हो जाता है।
कलाकार: नितिन, हंसिका मोटवानी निर्देशक: इश्वर

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
आयशा (रोमांस): आयशा की एक सिम्पल प्रॉब्लम है कि वह किसी की भी समस्या को अपनी समस्या समझने लगती है। अर्जुन हर वक्त उसकी बुराई करता रहता है और समझाता है कि उसे दूसरों की जिंदगी में दखल देना छोड़ देना चाहिए। क्या आयशा अर्जुन की बात मानेगी?
कलाकार: सोनम कपूर, समीर मल्होत्रा, अभय देओल निर्देशक: राजश्री ओझा

फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
संतोष (ड्रामा): एक औरत गरीब आदमी से शादी करती है और बाद में उसे और अपने बच्चे संतोष को छोड़ देती है। वह एक अमीर आदमी से शादी कर लेती है जिसके बेटे का नाम कुंदन होता है। सालों बाद दोनों बेटे एक दूसरे के शत्रु बन जाते हैं।
कलाकार: निरूपा रॉय, मनोज कुमार निर्देशक: बलबीर वाधावन