1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023
  4. telangana election news, voting from 30 november

तेलंगाना में आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 30 नवंबर को वोटिंग

telangana election news
Telangana election news : तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर 30 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए धुंआधार चुनाव प्रचार अभियान मंगलवार शाम 5 बजे थम जाएगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
 
तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) पिछले 10 सालों से राज कर रही है और लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है। वहीं कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए जी जान लगा रही है और भाजपा ने भी सत्ता में आने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
 
पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज यहां प्रचार के लिए आ चुके हैं।
 
चुनाव में बीआरएस प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर), उनके पुत्र केटी रामा राव, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और भाजपा के लोकसभा सदस्य बंदी संजय कुमार, डी. अरविंद और सोयम बापूराव समेत 2,290 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
 
केसीआर कामारेड्डी और गजवेल से अपनी किस्मत आजमाएंगे, वहीं रेवंत रेड्डी कोडंगल और कामारेड्डी से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने अपने विधायक एटाला राजेंद्र को हुजूराबाद के अलावा गजवेल से मैदान में उतारा हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
मध्यप्रदेश में अबकी बार लाभार्थी बनाम आकांक्षी वोटर्स बनाएंगे नई सरकार?