शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023
  4. PM Modi tells congress and TRS is illness
Written By

पीएम मोदी ने कांग्रेस और BRS को बताया बीमारी, कहा-भाजपा ही करेगी इलाज

PM Modi in telangana
Telangana election news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तूप्रान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि BRS जैसी एक बीमारी का विकल्प कभी कांग्रेस जैसी दूसरी बीमारी नहीं बन सकती। BRS और कांग्रेस, इन दोनों बीमारीयों का इलाज सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसान, जवान और नौजवान सबको लूटा है। कांग्रेस के राज में किसानों की कर्जमाफी के नाम पर घोटाले हुए। कांग्रेस शासित राज्यों में पेपर लीक के सबसे अधिक माममे आए। BRS भी इन सभी विषयों में कांग्रेस से पीछ नहीं रही।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हो या फिर BRS... इन दोनों की पहचान है- भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण और खराब कानून व्यवस्था। ये दोनों पार्टियां एक-दूसरे की कार्बन कॉपी हैं। इसलिए मेरी बात रखिएगा-  कांग्रेस, KCR एक समान, दोनों से रहो सावधान, BJP ही बढ़ाएगी तेलंगाना का मान।
 
पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री इसे अपनी जागीर मानते हैं। KCR को आखिर दूसरी सीट पर चुनाव लड़ने की जरूरत क्यों पड़ी? वहां क्यों जाना पड़ा? कांग्रेस के राहुल गांधी को भी अमेठी छोड़कर केरल में भागना पड़ा था, KCR को भी भागना पड़ा है। इसका एक कारण भाजपा के कद्दावर उम्मीदवार एटाला राजेंदर हैं और दूसरा कारण किसानों और गरीबों का गुस्सा है।
 
उन्होंने दावा किया कि आज तेलंगाना एक ही संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, और वो है 'तेलंगाना में पहली बार, 
बनेगी बीजेपी सरकार'। इस बार पहली बार तेलंगाना में बनेगी बीजेपी सरकार।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में हमने देश से कांग्रेस की कमजोर सरकार को हटाया और भाजपा की मजबूत सरकार देश में लाए। भाजपा के सत्ता में आने से भारत से आतंकवाद का जोरदार सफाया हो रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
केजरीवाल को याद आए 11 साल, कहा- फर्जी मामलों में जेल में हैं साथी