• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023
  4. congress released list of 55 candidates in telangana
Written By
Last Modified: रविवार, 15 अक्टूबर 2023 (10:52 IST)

तेलंगाना में कांग्रेस के 55 उम्मीदवारों की सूची, इन दिग्गजों को मिला टिकट

तेलंगाना में कांग्रेस के 55 उम्मीदवारों की सूची, इन दिग्गजों को मिला टिकट - congress released list of 55 candidates in telangana
Telangana elections update : कांग्रेस ने रविवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इसमें तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क तथा कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।
रेवंत रेड्डी को कोडंगल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, विक्रमार्क को मधीरा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।
 
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद उत्तम कुमार रेड्डी को हुजूरनगर से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता अंजन कुमार यादव को मुशीराबाद से टिकट दिया गया है।
 
बीआरएस शासित तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी।
 
राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में बीआरएस ने 88 सीटें जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी थी। वहीं, कांग्रेस को 19 और एआईएमआईएम को सात सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा को केवल एक सीट मिली थी।
ये भी पढ़ें
सीएम शिवराज के सामने रामायण के हनुमान विक्रम मस्ताल, कांग्रेस ने क्यों दिया टिकट?