1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Come vote and eat free poha-jalebi

वोट देकर आइए, मुफ्त पोहा-जलेबी खाइए

56 Shop Indore
Indore election news : देश के सबसे साफ-सुथरे शहर इंदौर में लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक अनूठी पहल की गई है। शहर की मशहूर चाट-चौपाटी '56 दुकान' (56 Shop) के दुकानदारों ने आगामी विधानसभा चुनावों (assembly elections) में मतदान को बढ़ावा देने के लिए अनोखी पहल की है।
 
दुकानदारों ने घोषणा की है कि मतदान के दिन यानी 17 नवंबर को वोट डालने वाले हर उस व्यक्ति को इस चाट-चौपाटी में पोहे-जलेबी का मुफ्त नाश्ता कराया जाएगा, जो उन्हें अपनी उंगली पर लगा अमिट स्याही का निशान दिखाएगा। '56 दुकान व्यापारी संघ' के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारा शहर मतदान के मामले में भी अव्वल रहे। इसके लिए हमने वोट देकर आने वाले मतदाताओं को मुफ्त पोहा-जलेबी खिलाने का फैसला किया है।
 
शर्मा ने बताया कि 56 दुकान पर मतदाताओं को सुबह 9 बजे तक मुफ्त पोहा-जलेबी खिलाई जाएगी। इसके बाद हर मतदाता को पूरे दिन पोहा-जलेबी की कीमत में 10 प्रतिशत की खास छूट दी जाएगी। वर्ष 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान इंदौर के शहरी इलाके की 5 सीटों पर औसतन 67 प्रतिशत मतदान हुआ था।
 
Edited by : Nrapendra Gupta
अगला लेख
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्टूबर को आएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची