छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, भूपेश बघेल पाटन से लड़ेंगे चुनाव
Chhatisgarh election update : कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन और उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव अंबिकापुर से किस्मत आजमाएंगे। पाटन में भूपेश बघेल का सामना भाजपा उम्मीदवार और उनके रिश्तेदार विजय बघेल से होगा।
राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दुर्ग-ग्रामीण, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को सक्ती और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को कोंडागांव से टिकट दिया गया है।
छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी।छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची। pic.twitter.com/0KTjSQ57iJ
— Congress (@INCIndia) October 15, 2023
छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस की सरकार है। वहीं, भाजपा मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है। राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी। वहीं, भाजपा को इस चुनाव में 15 सीटें हासिल हुई थीं।
Edited by : Nrapendra Gupta

