1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023
  4. bjp last list of candidates in telangana

तेलंगाना चुनाव : भाजपा ने जारी की 14 उम्मीदवारों की अंतिम सूची

bjp
Telangana election news : भाजपा शुक्रवार को 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 14 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में वरिष्ठ नेता एन रामचंद्र राव का नाम भी शामिल हैं।
 
पूर्व विधान परिषद सदस्य राव को मल्काजगिरी से उम्मीदवार बनाया गया है। ए श्रीदेवी को बेल्लमपल्ली-अजा, दुग्याला प्रदीप को पेद्दापल्ली) और देशपांडे राजेश्वर राव को संगारेड्डी से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
 
येनुगु सुदर्शन रेड्डी (मेडचल), रवि कुमार यादव (सेरिलिंगमपल्ली), राहुल चंद्रा (नामपल्ली), के महेंद्र (चंद्रयानगुट्टा), श्री गणेश नारायण (सिकंदराबाद छावनी-अजा), कोंडा प्रशांत रेड्डी (देवरकद्रा), अनुगना रेड्डी (वानापर्थी), राजगोपाल (आलमपुर-अजा), के पुल्ला राव (नरसम्पेट) और पेरुमरपल्ली विजया राजू (मधिरा-अजा) को भी टिकट दिया गया है।
 
अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की पार्टी जनसेना विधानसभा चुनाव में कुछ 119 सीटों में से 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कल्याण की पार्टी, NDA गठबंधन का हिस्सा है।
 
अगला लेख
मध्यप्रदेश में मतदान से पहले महंगा हुआ कड़कनाथ, जानिए क्यों बढ़ी मांग?