1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023
  4. Accident happened during road show in Telangana

तेलंगाना में रोड शो के दौरान हुआ हादसा, चलती गाड़ी से नीचे गिरे BRS नेता

Accident happened during road show in Telangana
Telangana Assembly Election 2023 : तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीआरएस पार्टी ने भी जोरशोर से प्रचार शुरू कर दिया है। ऐसे में गुरुवार को निज़ामाबाद के आर्मूर में एक चुनावी रैली के दौरान तेलंगाना के मंत्री और बीआरएस नेता केटीआर राव समेत अन्‍य नेता ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने से वाहन से गिर गए। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

खबरों के अनुसार, तेलंगाना में मुख्‍यमंत्री केसीआर, मंत्री केटीआर, हरीश और अन्य मंत्री प्रत्याशियों के पक्ष में जब प्रचार कर रहे थे तब एक अजब घटना घटी। मंत्री केटीआर प्रचार रथ से गिर पड़े, हालांकि उनको ज्‍यादा चोट नहीं आई। प्रचार गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से केटीआर समेत बाकी नेताओं का संतुलन बिगड़ गया और सभी नीचे आ गिरे।

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। हादसे के बाद जीवन रेड्डी ने एआरओ कार्यालय जाकर अपना नामांकन दाखिल किया। BRS ने हादसे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि केटीआर पूरी तरह सुरक्षित हैं। वह कोडंगल में दूसरे एक रोड शो के लिए चले गए।

केटीआर ने सिरसिला विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है। गौरतलब है कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग एक ही चरण में 30 नवंबर को होगी। चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को आएगा। फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour
अगला लेख
मध्यपदेश में कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूटा, पीएम का कांग्रेस पर तंज, कहा लड़खड़ा रहे कांग्रेस के नेता