सम्बंधित जानकारी
- तालिबान अच्छे हैं, उनके शांतिपूर्ण कदमों का स्वागत किया जाना चाहिए
- शायर मुनव्वर राणा ने किया तालिबान का समर्थन, कहा- वे बिगड़े हुए लोग हैं...
- Afghanistan Crises : बाइडेन यदि अशरफ गनी की बात मान लेते तो शायद हालात कुछ और होते...
- शरिया क़ानून क्या है और 'तालिबान के शासन' में अफ़ग़ान महिलाओं के लिए इसके क्या मायने हैं?
- नजरिया: काबुल के कोहराम को शांत कर संयुक्त सरकार बनाने में मदद करे भारत
कौन हैं अमरुल्लाह सालेह? जो आखिरी दम तक तालिबान से लड़ेंगे | Amrullah Saleh
काबुल। अफगानिस्तान में भले ही तालिबान ने कब्जा कर लिया है और राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़ चुके हैं। लेकिन इन तालिबानियों की भी राह आसान नहीं है। अफगानिस्तान के कार्यवाहक राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने तालिबान के खिलाफ हुंकार भरी है और आखिरी दम तक लड़ने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने अपने आपको अफगानिस्तान का कार्यवाहक राष्ट्रपति भी घोषित कर दिया है।
अफगानिस्तान के ज्यादातर हिस्सों पर भले ही तालिबानियों का कब्जा हो गया हो, लेकिन अभी भी एक इलाका ऐसा है, जो तालिबानियों की पहुंच से दूर है और यह इलाका है पंजशीर घाटी। यहीं पर अमरुल्लाह सालेह डटे हुए हैं और तालिबान को चुनौती दे रहे हैं। इन सबके बीच अफगानिस्तान में अब भी लोकतंत्र की एक उम्मीद नजर आ रही है।
सालेह ने गुरिल्ला कमांडर मसूद के साथ 1990 के समय युद्ध लड़ा था। 1990 में सोवियत समर्थित अफगान सेना में भर्ती होने से बचने के लिए सालेह विपक्षी मुजाहिदीन बलों में शामिल हुए थे। सालेह को खुले तौर पर पाकिस्तान का विरोधी माना जाता है, जबकि भारत का करीबी बताया जाता है।
