स्वादिष्ट एवं लजीज ठंडाई
गर्मी के दिनों में सुबह-सुबह ठंडाई पीने का मजा ही अलग है। यदि आप इसे रोज सुबह पिएं तो यह आपको लू और नकसीर से होने वाली तकलीफों से बचाती है। यह बेहद स्वादिष्ट तो होती ही है, साथ ही साथ हमारे शरीर को ऊर्जा व ताजगी भी देती है।
वैसे तो आजकल बाजार में रेडीमेड ठंडाई भी मिल जाती है, लेकिन उनके कुछ मिलावट और प्रिजरवेटिव्स के होने की भी संभावना रहती है इसलिए घर की बनी ठंडाई ही सही मायने में फायदेमंद होती है। तो आइए, आज हम घर पर ही ठंडाई बना लेते हैं।

FILE |
आवश्यक सामग्री :
चीनी 5 कप, पानी ढाई कप, बादाम 1/2 कप से थोड़े ज्यादा, सौंफ 1/2 कप, काली मिर्च 2 छोटी चम्मच, खसखस 1/2 कप, खरबूजे के बीज 1/2 कप, छोटी इलाइची 30-35 (छीलकर बीज निकाल लें), गुलाब जल 2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें तो)।