क्रिसमस पकवान : ओट मील मफिंस
सामग्री : 1
प्याला ओट्स, 1 गिलास दही की छाछ, 3/4 प्याला ब्राउन शुगर, 1/2 प्याला पिघला मक्खन, 1 प्याला मैदा, 1 छोटा चम्मच बैकिंग पावडर।विधि : सर्वप्रथम ओट्स को छाछ में 1 घंटा भिगोएं। उसके बाद सारी सामग्री को अच्छी तरह एक साथ फेंटें। फिर चिकनाई वाली मफिस ट्रे लें और पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 15 मिनट बेक करें। स्वादिष्ट व पौष्टिक ओट मील मफिंस तैयार हैं। घर आए मेहमानों के साथ मफिंस का लुत्फ उठाएं।