1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Sattu Sweets

अक्षय तृतीया के दिन इस मिठाई से लगाएं श्री विष्णु को भोग

Sattu Sweets
सामग्री :
 
300 ग्राम घी, 500 ग्राम मैदा, 500 ग्राम शकर का बूरा, 100 ग्राम दूध, इलायची, बादाम, पिस्ता, कालीमिर्च व चांदी का वरक।
 
विधि : 
 
सबसे पहले मैदे को दूध के छींटे डाल-डालकर गीला कर लें। फिर किसी बर्तन में 1-2 घंटे दबाकर रखें। दो घंटे के पश्चात गीले मैदे को बारीक छलनी पर रखकर रगड़ें। छलनी के नीचे बारीक-बारीक बूंदी के समान मैदा निकलेगा। उसे कड़ाही में धीमी आंच में हल्का गुलाबी रंग होने तक गरम करें।
 
ठंडा होने पर पिसी हुई शक्कर में मिलाकर छलनी से छान लें। अब घी को हल्का गरम करके मैदा व शक्कर के मिश्रण में मिला दें तथा इलायची पाउडर मिला दें। इसे दोनों हथेलियों से तब तक मसल कर मिलाएं, जब तक कि वो ताकि एकसार न हो जाए। अब अपने पसंद के आकार के लड्डू बनाकर भगवान को भोग लगाएं।