सम्बंधित जानकारी
- श्राद्ध का प्रसाद : शाही रसीले मालपुए
- इस भोग से भगवान होंगे प्रसन्न, पढ़ें बेसन के लड्डू की सरल विधि
- श्राद्ध पक्ष की अष्टमी के दिन इस खीर से करें मां गजलक्ष्मी को प्रसन्न
- श्राद्ध पक्ष में इस खीर से लगाएं पितृ को भोग, प्रसन्न होकर देंगे खुशहाली का वरदान
- श्राद्ध पक्ष 2020 : इन पकवानों के बिना नहीं मिलेगा पितृ तर्पण का पूरा फल, पढ़ें भोग के व्यंजन
पितृ भोग : श्राद्ध पक्ष में मखाने की खीर से करें पितरों को प्रसन्न, पढ़ें विधि
Makhana Kheer 2020
सामग्री :
1 लीटर दूध, 2 कटोरी मखाने, 4 चम्मच शकर, 2 छोटे चम्मच घी, बादाम-काजू की कतरन, किशमिश, 1/2 कटोरी बूरा (सूखा नारियल का), इलायची पावडर 1/2 चम्मच, दूध में भिगोएं हुए और 5-6 केसर के लच्छे।
विधि :
सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करके मखानों को भून लें। तत्पश्चात भूनें मखानों को प्लेट में निकाल कर ठंडे होने दें, फिर उसको टुकड़े कर लें।
अब दूध को उबलने दें। जब दूध उबल जाए तो उसमें मखाने डालकर पकाएं और शकर डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं। अब उसमें काजू-बादाम की कतरन, नारियल का बूरा, किशमिश, इलायची और केसर को घोंट कर डालें। 1-2 उबाल आने पर गैस बंद कर दें। अब इस खीर से पितरों को भोग लगाएं।
नोट : आप चाहे तो मखाने के बिना टुकड़े किए ही उपयोग कर सकते हैं।
