1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Stock market rises in early trading

शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 503 अंक चढ़ा

Bombay Stock Exchange
Share Market Update : एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 503.47 अंक उछलकर 71,204.14 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी भी 178.55 अंक चढ़कर 21,531.15 अंक पर रहा।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, आईटीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट आई।
 
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गत बृहस्पतिवार को 2,144.06 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
लोकसभा चुनाव तय करेंगे शिवराज सिंह चौहान का सियासी भविष्य?