सम्बंधित जानकारी
- विदेशी कोषों की निरंतर निकासी और वैश्विक व्यापार युद्ध के बीच शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रही गिरावट
- Share Bazaar में बहार, Sensex 610 अंक उछला, Nifty भी रहा बढ़त में
- Share bazaar ने गंवाई शुरुआती बढ़त, Sensex और Nifty में गिरावट के साथ शुरू हुआ कारोबार
- Share Market : Sensex ने लगाई 740 अंक की छलांग, Nifty में गिरावट पर लगा विराम
- Share bazaar: एशियाई बाजारों में तेजी के बीच Sensex 564 और Nifty 177 अंक चढ़ा
Share Bazaar की सपाट क्लोजिंग, Sensex में रही 7 अंक की गिरावट, Nifty भी टूटा
Share Market Update : वैश्विक व्यापार युद्ध को लेकर बनी अनिश्चितताओं से निवेशकों ने शुक्रवार को घरेलू बाजार में जोखिम लेने से परहेज किया जिससे बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में प्रमुख सूचकांक लगभग स्थिर स्तर पर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 2 दिनों की बढ़त के बाद 7.51 अंक फिसलकर 74,332.58 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 246.34 अंक चढ़कर 74,586.43 पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी भी 7.80 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 22,552.50 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजार में अमेरिका के शुल्क लगाने और दूसरे देशों की जवाबी चेतावनियों के कारण अनिश्चितता बढ़ गई है।
हालांकि नेशनल स्टॉक एक्सचसेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 7.80 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 22,552.50 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय निफ्टी 89 अंक बढ़कर 22,633.80 के स्तर पर पहुंच गया था।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक बाजार में अमेरिका के शुल्क लगाने और दूसरे देशों की जवाबी चेतावनियों के कारण अनिश्चितता बढ़ गई है। इस अस्पष्टता के कारण जोखिम से बचने की प्रवृत्ति बढ़ी है और इक्विटी को लेकर आकर्षण घटा है।
नायर ने कहा कि इसके उलट भारतीय बाजारों ने व्यापार युद्ध की आशंका के बावजूद हाल में मजबूती को दिखाया है। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से जोमैटो, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन, पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा और आईटीसी के शेयर चढ़कर बंद हुए।
दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले इंडिया, टाटा मोटर्स, अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक में नुकसान देखने को मिला। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी गिरावट के साथ बंद हुए।
यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में बृहस्पतिवार को गिरावट रही थी। इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 2,377.32 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने शुद्ध आधार पर 1,617.80 करोड़ रुपए के इक्विटी खरीदे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.32 प्रतिशत बढ़कर 70.38 डॉलर प्रति बैरल हो गई। बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 609.86 अंक उछलकर 74,340.09 और एनएसई निफ्टी 207.40 अंक बढ़कर 22,544.70 पर बंद हुआ था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
