1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Share market creates history, Sensex crossed 50000 mark first time

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, पहली बार सेंसेक्स 50 हजार पार

Share market
मुंबई। जो बाइडन के अमेरिकी राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने से उत्साहित भारतीय शेयर बाजारों ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। बीएसई का सेंसेक्स आज सुबह 200 अंकों की तेजी के साथ पहली बार 50 हजार के पार पहुंच गया।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 50,126.73 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा। बाद में यह 300.09 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,092.21 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 85.40 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,730.10 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले निफ्टी भी 14,738.30 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।
 
इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 394 अंकों की तेजी के साथ 49,792 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी भी 14,666 पर था। उल्लेखनीय है कि सेंसेक्स ने 31 साल में 1 से 50 हजार तक का सफर तय किया है। पिछले 6 माह में इसमें 23 हजार अंकों की तेजी आई है।
अगला लेख
Fact Check: किसान क्रेडिट कार्ड लोन के ब्याज दर को बढ़ाकर 12% किया गया? जानिए पूरा सच