1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Sensex drops 413.35 points after Russia-Ukraine war broke out

रूस-यूक्रेन युद्ध से शेयर बाजार में हाहाकार, शुरुआत में ही सेंसेक्स 1814 अंक टूटा

Stock Market Crash
मुंबई। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय शेयर बाजार में भी हाहाकार मच गया है। मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स गुरुवार को 1814 अंक टूट गया और 56 हजार से नीचे जाकर 55 हजार 418.45 पर खुला। निफ्टी में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 
 
निफ्टी 514 अंकों के नुकसान के साथ 16 हजार 548.90 अंक पर खुला पर खुला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही निवेशक बड़ी मात्रा में निकासी करते नजर आए। हालांकि सुबह 9.25 बजे तक बाजार में थोड़ा सुधार देखा गया और सेंसेक्‍स 55 हजार 743 पर पहुंच गया। इसी दौरान निफ्टी में भी थोड़ा सुधार देखा गया। 
 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के सभी शेयर भारी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। सबसे अधिक नुकसान वाले शेयरों में एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और एसबीआई शामिल थे।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की, जिससे दुनिया के बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। यूक्रेन-रूस संकट को देखते हुए ब्रेंट क्रूड तेल 8 साल में पहली बार बढ़कर 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया।
 
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 3,417.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। एशियाई बाजार भी नुकसान के साथ खुले। सिंगापुर का स्‍टॉक एक्‍सचेंज 1.65 फीसदी तो जापान का 1.12 फीसदी के नुकसान पर खुला।
अगला लेख
Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव