सम्बंधित जानकारी
- एक्स डेट हुआ विप्रो का शेयर, क्या होगा निवेशकों पर असर?
- Share Market : शेयर बाजार में लौटी रौनक, Sensex 759 अंक की बढ़त के साथ बंद, Nifty में भी तेजी
- बिकवाली के दबाव में Sensex 1190 अंक फिसला, Nifty भी लुढ़का
- अदाणी समूह की 11 कंपनियों में से 9 के शेयर चढ़े
- Share bazaar: अदाणी और अन्य शेयरों में तेजी से Sensex और Nifty में रही बढ़त
विदेशी पूंजी प्रवाह से सेंसेक्स 81,000 के पार, निफ्टी भी 190 अंक चढ़ा
Share market news : विदेशी पूंजी के प्रवाह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 190.47 अंक चढ़कर 81,036.22 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 48.1 अंक की बढ़त के साथ 24,505.25 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया, जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत चढ़कर 73.66 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,664.67 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
edited by : Nrapendra Gupta
