1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. विश्वनाथन आनंद 50 बरस के हुए, परिवार संग मना रहे जश्‍न

Vishwanathan Anand | विश्वनाथन आनंद 50 बरस के हुए, परिवार संग मना रहे जश्‍न

Vishwanathan Anand
चेन्नई। भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी और 5 बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद बुधवार को 50 बरस के हो गए। चेन्नई में जन्मे दिग्गज खिलाड़ी आनंद जन्मदिन का जश्न अपने परिवार के साथ मना रहे हैं।

आनंद ने अपनी और अपने बेटे की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, हम एक साथ हैं। हां, कल केक कटेगा। आनंद के जन्मदिन के मौके पर किताब ‘माइंड मास्टर’ का भी विमोचन होगा जिसे इस दिग्गज खिलाड़ी ने खेल लेखिका सोसन नाइनन के साथ मिलकर लिखा है।

शतरंज में भारत के शीर्ष खिलाड़ी और देश के पहले ग्रैंडमास्टर आनंद ने कई खिलाड़ियों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। आनंद ने पहली बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2000 में जीती। उन्होंने 2003 और 2017 में विश्व रेपिड शतरंज चैंपियनशिप भी जीती।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
अगला लेख
13वें सैग खेलों में भारत ने जीते रिकॉर्ड 312 पदक, अभियान हुआ समाप्त