1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Tokyo Olympic gymnastics test canceled, torch will arrive on friday

टोक्यो ओलंपिक जिम्नास्टिक टेस्ट रद्द, शुक्रवार को पहुंचेगी मशाल

Tokyo Olympics
टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने बुधवार को कहा कि 4 और 5 अप्रैल को होने वाला जिम्नास्टिक टेस्ट टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया है। आयोजकों ने कहा कि जापान जिम्नास्टिक संघ ने लयबद्ध जिम्नास्ब्टिक ऑल अराउंड विश्व कप रद्द कर दिया है। 
 
कोरोना वायरस महामारी के बावजूद टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों और आईओसी ने बार बार कहा है कि ओलंपिक 24 जुलाई से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे लेकिन एक स्थानीय सर्वे में 70 प्रतिशत जापानियों ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि खेल समय पर होंगे। 
 
ओलंपिक मशाल शुक्रवार को यूनान से विमान से यहां पहुंचेगी। चार महीने तक चलने वाली मशाल रेली 26 मार्च को शुरू होगी।
अगला लेख
कोविड-19 महामारी के चलते न्यूजीलैंड ने सामुदायिक क्रिकेट पर लगाई रोक