बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. New Zealand bans community cricket due to Covid-19 epidemic
Written By
Last Modified: बुधवार, 18 मार्च 2020 (13:57 IST)

कोविड-19 महामारी के चलते न्यूजीलैंड ने सामुदायिक क्रिकेट पर लगाई रोक

कोविड-19 महामारी के चलते न्यूजीलैंड ने सामुदायिक क्रिकेट पर लगाई रोक - New Zealand bans community cricket due to Covid-19 epidemic
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड ने कोविड-19 महामारी के चलते बुधवार को क्लब और स्कूलों समेत सभी सामुदायिक क्रिकेट पर रोक लगा दी। 
 
न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के सभी संघों को संदेश में कहा कि बोर्ड ने विशेषज्ञों की सलाह पर सामुदायिक क्रिकेट पर रोक लगाने का फैसला किया है। 
 
उन्होंने कहा, ‘इस सुबह न्यूजीलैंड क्रिकेट को चिकित्सा विशेषज्ञों से सलाह मिली जिसमें न्यूजीलैंड में कोविड-19 के संक्रमण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 
 
हमारे मुख्य चिकित्सा अधिकारी मार्टिन स्वान ने सलाह दी है कि सामुदायिक क्रिकेट पर रोक लगाई जानी चाहिए।’ इससे पहले न्यूजीलैंड ने प्लंकेट शील्ड के आखिरी दो दौर के मैच रद्द कर दिए थे।
ये भी पढ़ें
कोरोना : जीवनशैली के बदलाव का नतीजा, नजर हर दशक पर