Hanuman Chalisa
Sat, 24 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Swimmer Celeb Draussel, swimmer Michael Phelps

सेलेब ड्रैसेल ने की माइकल फेल्प्स की बराबरी

Swimmer Celeb Draussel
बुडापेस्ट। अमेरिका के 20 वर्षीय नए स्टार सेलेब ड्रैसेल ने दुनिया के महान तैराक माइकल फेल्प्स के एक चैंपियनशिप में सात स्वर्ण पदक के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने के साथ ही 17वीं विश्व तैराकी चैंपियनशिप का स्वर्णाक्षरों में समापन कर लिया।
        
विश्व चैंपियनशिप के आखिरी दिन रविवार को यहां ड्रैसेल ने डूना एरेना में चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले में बटरफ्लाई चरण में जबरदस्त प्रदर्शन के साथ अमेरिकी टीम को स्वर्ण पदक दिला दिया, जो उनका इस चैंपियनशिप में सातवां स्वर्ण पदक भी है। 
        
इससे पहले ड्रैसेल ने एक ही दिन में तीन रिले में व्यक्ति स्वर्ण पदक जीते थे और कुल छह पदकों के साथ वे फेल्प्स के रिकॉर्ड से एक कदम ही दूर थे, जो उन्होंने रिले स्वर्ण के साथ पूरा कर लिया। फेल्प्स ने ऑस्ट्रेलिया में 2007 की विश्व चैंपियनशिप में सात स्वर्ण पदक जीते थे। ड्रैसेल की बदौलत अमेरिका ने विश्व चैंपियनशिप में कुल 38 पदक जीते, जो उसका विश्व तैराकी में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
        
फ्लोरिडा के छात्र ने रेस के बाद कहा इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है तो मुझे नहीं पता कि क्या कहना चाहिए, लेकिन मैं अभी यूरोप जाकर कुछ आराम करना चाहता हूं। मैं पोलैंड और स्कॉटलैंड जाकर मज़ा करूंगा। पिछले आठ दिनों में मुझे काफी मजा आया। मुझे जो करना पसंद है उसे यहां करना कमाल का अनुभव था। 
       
इससे पहले अमेरिकी तैराकी लिली किंग ने महिलाओं की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड 29.40 सेकंड का समय लेकर टीम के लिए स्वर्ण के साथ बढ़िया शुरुआत की। किंग ने रूस की यूलिया एफिमोवा को 0.17 सेकंड से हराया, जबकि अन्य अमेरिकी तैराक केटी मेली को कांस्य मिला। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
क्रिस्टियानो रोनाल्डो बोले, मैं निर्दोष हूं...