1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sushil Kumar wins gold in Commonwealth Games

CWG 2018 : सुशील कुमार ने जीता गोल्ड

Sushil Kumar
गोल्ड कास्ट। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने गुरुवार को 74 किग्रा वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के जोहानेस बोथा को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। 
 
भारत की प्रबल पदक उम्मीद माने जा रहे सुशील ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए दक्षिण अफ्रीका के जोहानेस बोथा को सिर्फ 80 सेकंड में 4-0 से हराया। अच्छी फॉर्म में दिख रहे सुशील ने सेमीफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया के कॉनर इवांस को हराया था। 

राहुल अवारे ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण करते हुए पीला तमगा अपने नाम किया हालांकि गत चैम्पियन बबीता फोगाट को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 
अगला लेख
CWG 2018 : भारत की किरण ने कुश्ती में जीता कांस्य