1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Babita Fogat Commonwealth Games 2018

CWG 2018 : बबीता को राष्ट्रमंडल खेलों में रजत

Babita Fogat
गोल्ड कोस्ट। गत चैंपियन बबीता फोगाट को राष्ट्रमंडल खेलों की 53 किलो महिला कुश्ती स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में कनाडा की डायना वेकर से हारकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।


बबीता ने 2010 दिल्ली खेलों में रजत और ग्लास्गो में 2014 में स्वर्ण पदक जीता था। वे गुरुवार को 2-5 से हार गई। कुश्ती में इन खेलों में यह भारत का पहला पदक था। (भाषा)
अगला लेख
चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा झटका...