सम्बंधित जानकारी
- मलेशिया ओपन से हटे बैडमिंटन स्टार ली चोंग वेई
- बैडमिंटन रैंकिंग में युवा लक्ष्य, रिया शीर्ष 100 में, साइना, सिंधू और किदांबी शीर्ष 10 में बरकरार
- सेमीफाइनल में थमा लक्ष्य का स्वप्निल सफर
- भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह
- 10 हजार फुट की ऊंचाई पर कश्यप को महसूस हो रही है पत्नी साइना की कमी
सुदीरमन कप मिश्रित टीम बैडमिंटन में भारत को मिला कठिन ड्रॉ
नई दिल्ली। भारत को चीन में 19 से 26 मई तक होने वाली सुदीरमन कप मिश्रित टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप में कठिन ड्रॉ मिला है जिसमें 10 बार की चैंपियन चीन और मलेशिया की टीमें भी हैं।
भारत 2011 और 2017 में टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा और दोनों बार चीन से हार गया। शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान ग्रुप 'ए' में थाईलैंड और रूस के साथ है।
इंडोनेशिया के ग्रुप में डेनमार्क और जापान हैं जबकि गत चैंपियन कोरिया के ग्रुप में चीनी ताइपै और हांगकांग हैं। हर ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। (भाषा)
