सम्बंधित जानकारी
- भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से कोच पुलेला गोपीचंद संतुष्ट
- अंतरराष्ट्रीय धावक ने की जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में आत्महत्या
- सिंधू, समीर ने विश्व टूर सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई
- आईएसएल में गोवा को 'गोल्डन ब्वॉय' कोरोमिनास से उम्मीदें
- कश्यप हॉगकॉग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में पहुंचे
श्रावी, अनुषा, अरु, अंश, रोशन व हेमंत बने राज्य टेटे चैंपियन
इंदौर। 10 से 14 नवंबर तक आयोजित राज्यस्तरीय अंतर जिला टेबल टेनिस स्पर्धा में श्रावी, अनुषा, अरु, अंश, रोशन व हेमंत ने विजेता बनने का सम्मान प्राप्त किया।
फाइनल मुकाबलों के परिणाम : सब जूनियर बॉयज अंश इंदौर विरुद्ध कार्तिकेय इंदौर 16-14, 11-5, 11-6, यूथ बॉयज अंश गोयल विरुद्ध शिवम 11-7, 11-8, 11-7, जूनियर बॉयज रोशन जोशी इंदौर विजयी अंश गोयल 9-11, 11-9, 11-7, 11-9, मेन सिंगल हेमन रमन विरुद्ध सौम्यजीत घोष 11-4, 11-9, 11-3, 11-6, सब जूनियर गर्ल्स फाइनल श्रावी इंदौर विजयी विरुद्ध लक्ष्या 8-11, 11-6, 11-2, 11-9, जूनियर गर्ल्स फाइनल विजयी अनुषा कुटुम्बले इंदौर विरुद्ध खुशी 11-4, 11-8, 11-5, यूथ गर्ल्स विजयी अरु वैष्णव नरसिंहपुर विरुद्ध गायत्री 11-7, 10-12, 11-9, 11-8 , वूमेन फाइनल अनुषा कुटुम्बले विजयी विरुद्ध खुशी जैन 11-8, 11-7, 11-1, 11-6।
स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह मप्र टेटे संघ के चेयरमैन ओम सोनी मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर डॉ. भरत शर्मा, सुजाता बाबरस, नरेन्द्र कौशिक, संतोष अग्रवाल व शरद गोयल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। स्पर्धा के आयोजन सचिव साबिर अली एवं सचिव रिजवान अहमद द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
