manglik dosh calculator
Fri, 27 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sania Mirza, French Open

सानिया मिर्जा 'मिश्रित युगल' के दूसरे दौर में

Sania Mirza
पेरिस। भारत की सानिया मिर्जा और क्रोएशिया के इवान डोडिग ने शुक्रवार को पहले दौर में आसान जीत के साथ 'फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट' के मिश्रित युगल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
            
सानिया को महिला युगल के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन मिश्रित युगल में उन्होंने विजयी शुरुआत की। सानिया और डोडिग की दूसरी सीड जोड़ी ने क्रोएशियाई जोड़ी दारिजा जुराक और मेट पेविच को एक घंटे 24 मिनट में 7-5, 6-3 से पराजित किया। 
           
सानिया-डोडिग का दूसरे दौर में यूक्रेन की एलीना स्वीतोलिना और न्यूजीलैंड के आर्टेम सिताक की जोड़ी से मुकाबला होगा। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
CBSE 10वीं की परीक्षा का परिणाम आज