1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sandeep Kumar, wins the third medal in racewalking in commonwealth games

रेसवाकिंग में भारत को मिला तीसरा मेडल, संदीप कुमार ने पैदल चाल में जीता कांस्य

Commonwealth Games
बर्मिंघम:  भारत के अनुभवी रेसवॉक एथलीट संदीप कुमार पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में इतिहास रचते हुए रविवार को पुरुष 10 किमी पैदल चाल में कांस्य पदक जीता।

संदीप ने 38:49.21 के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 10,000 मीटर स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया। भारतीय एथलीट चार किमी तक प्रथम स्थान पर चल रहे थे।आगे चलकर उनकी रफ्तार में कमी आयी लेकिन वह पोडियम पर स्थान हासिल करने में सफल रहे।

यह रेसवॉकिंग में भारत का तीसरा राष्ट्रमंडल पदक है। हरमिंदर सिंह ने भारत के लिये पहली बार दिल्ली 2010 खेलों में 20 किमी रेसवॉकिंग का कांस्य जीता था, जिसके बाद बर्मिंघम 2022 के नौंवे दिन शनिवार को प्रियंका ने महिला 10 किमी रेसवॉकिंग में रजत पदक प्राप्त किया। इस पदक के साथ संदीप 10 किमी रेसवॉकिंग में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गये हैं।(वार्ता)
अगला लेख
Commonwealth Games में पहली बार एक ही इवेंट तिहरी कूद में आया गोल्ड और सिल्वर, ब्रॉन्ज भी 3 सेमी से चूका