1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Saina Nehwal, Premier Badminton League

टखने में चोट के कारण साइना, सिंधू के खिलाफ मुकाबले से हटीं

Saina Nehwal
गुवाहाटी। अवध वॉरियर्स की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल दाएं टखने में चोट के कारण से शुरू हो रही प्रीमियर बैडमिंटन लीग के तीसरे सत्र के पहले मुकाबले में चेन्नई स्मैशर्स के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेंगी। अवध वॉरियर्स के कोच अनूप श्रीधर ने उम्मीद जताई की वे 30 दिसंबर को नार्थ ईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ दिल्ली के सिरी फोर्ट खेल परिसर में होने वाले उनके दूसरे मैच से पहले चोट से उबर जाएंगी।
 
श्रीधर और टीम के दूसरे कोचिंग सदस्य सिदायत उल्लाह ने कहा कि साइना के टखने में मामूली चोट है जो उन्हें कुछ सप्ताह पहले लगी थी। इसमें सुधार हो रहा और हमें उम्मीद है कि अगले मैच तक वे पूरी तरह फिट हो जाएंगी।
 
पीबीएल के पहले दिन ही मैच से साइना के हटने से चिर प्रतिद्वंदी पीवी सिंधु के खिलाफ उनका मुकाबला नहीं हो सकेगा, लेकिन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल में दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हो सकता है। सिंधु का मुकाबला अब दिन के आखिरी मैच में साइना की जगह साइ उत्तेजिता राव से होगा। (भाषा)
अगला लेख
आडवाणी और अमी कमानी ने किया स्नूकर खिताब का बचाव