1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Rohan Bopanna

बोपन्ना और शापोवालोव 'मांट्रियल मास्टर्स' के सेमीफाइनल में

Rohan Bopanna
मांट्रियल। भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव ने अपने प्रतिद्वंद्वियों से वॉकओवर मिलने के बाद 'एटीपी मांट्रियल मास्टर्स' की पुरुष युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

फ्रांस के बेनो पेरे और स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत-कनाडा की जोड़ी को वॉकओवर दिया। बोपन्ना और शापोवालोव का सामना अब सेमीफाइनल में रोबिन हासे और वेस्ले कूलहोफ की नीदरलैंड की जोड़ी से होगा।
अगला लेख
हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर में 15 साल की स्नेहा ने जीता महिला गोल्फ खिताब