सम्बंधित जानकारी
- सिंधू, श्रीकांत और कश्यप इंडिया ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में, प्रणय हारे
- भारत का दबदबा लौटाने इंडिया ओपन में उतरेंगी साइना और सिंधू
- बैडमिंटन रैंकिंग में युवा लक्ष्य, रिया शीर्ष 100 में, साइना, सिंधू और किदांबी शीर्ष 10 में बरकरार
- पीवी सिंधू ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप से बाहर
- ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप :18 साल के सूखे को खत्म करने उतरेंगे सिंधू, साइना
PV Sindhu। भारतीय बैडमिंटन स्टार सिंधू और श्रीकांत मलेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में
कुआलालंपुर। शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को यहां मलेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी आया ओहोरी को कड़े मुकाबले में 22-20, 21-12 से हराया। जापान की खिलाड़ी के खिलाफ सिंधू की यह 6ठी जीत है।
पिछले हफ्ते इंडिया ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले श्रीकांत ने इंडोनेशिया के इहसान मौलाना मुस्तफा को 38 मिनट में 21-18, 21-16 से शिकस्त दी। 5वीं वरीय सिंधू अगले दौर में कोरिया की सुंग जी ह्युन से भिड़ेगी जिन्होंने इस भारतीय दिग्गज को ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पहले दौर में ही हराकर बाहर कर दिया था। दूसरे दौर में श्रीकांत का सामना गुरुवार को थाईलैंड के खोसित फेतप्रदाब से होगा।
पिछले हफ्ते नई दिल्ली में क्वार्टर फाइनल में पहुंचे एचएस प्रणय को हालांकि कड़े मुकाबले में थाईलैंड के सिथिकोम थमासिन के खिलाफ 12-21, 21-16, 21-14 से हार का सामना करना पड़ा। समीर वर्मा को भी पहले दौर में शिकस्त झेलनी पड़ी।
इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची मनु अत्री और बी. सुमीत रेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी भी पहले दौर की बाधा पार करने में विफल रही और हेन चेंगकाई और झाउ हाओडिंग की चीन की 7वीं वरीय जोड़ी के खिलाफ 16-21, 6-21 से हार गई। महिला एकल मैच में दुनिया की 6ठे नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने अच्छी शुरुआत करते हुए 5-2 की बढ़त बनाई लेकिन जापान की खिलाड़ी ने इसके बाद वापसी करते हुए 12-7 की बढ़त बना ली।
सिंधू 13-12 से आगे निकलीं लेकिन ओहोरी ने 20-19 के स्कोर पर गेम प्वॉइंट हासिल कर लिया। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद लगातार 3 अंक के साथ पहला गेम जीत लिया। दूसरे ने दूसरे गेम में बेहतर शुरुआत करते हुए 12-5 की बढ़त बनाई और फिर आसानी से गेम और मैच जीत लिया। (भाषा)
