सम्बंधित जानकारी
- 2032 के ओलंपिक की मेजबानी की बोली लगाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं : खेल मंत्री
- टेबल टेनिस में 2018 के प्रदर्शन ने जगाई ओलंपिक पदक की उम्मीद
- सुशील का लक्ष्य टोक्यो ओलंपिक में पदक, कर रहे हैं कड़ी मेहनत
- भारतीय युवा निशानेबाजों को लेकर उत्सुक हैं ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बिंद्रा
- बजरंग को 'ओलंपिक स्वर्ण' दिलाने के खातिर योगेश्वर दत्त ने लिया संन्यास
ओलंपिक 2012 के नमूनों की दोबारा जांच पर 5 भारोत्तोलक प्रतिबंधित
पेरिस। लंदन ओलंपिक 2012 के दौरान लिए गए मूत्र के नमूनों की दोबारा जांच होने पर 2 ओलंपिक चैंपियन समेत 5 भारोत्तोलकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उक्रेन के ओलेक्सी तोरोखती (105 किलो चैंपियन) और उजबेकिस्तान के रुस्लान नुरुदिनोव (रियो ओलंपिक 2016 स्वर्ण पदक विजेता) दोनों को प्रतिबंधित स्टेरॉयड के सेवन का दोषी पाया गया है।
रुस्लान का पदक हालांकि नहीं छीना जाएगा, क्योंकि नमूने रियो ओलंपिक से 4 साल पहले के हैं। अजरबैजान के वालेंटिन रिस्टोव 2012 में 56 किलो वर्ग में जीता कांस्य गंवा सकते हैं। उनके अलावा आर्मेनिया के मेलाइन डी और बेलारूस के मिकालाइ नोविकाउ के नतीजे भी पाजीटिव पाए गए हालांकि उन्होंने पदक नहीं जीता था।
